HOW TO BECOME AN IPS OFFICER?(जानिए कैसे बन सकते है IPS ऑफिसर?)
IPS civil services में सबसे प्रतिष्ठित पदों में से एक है जो IAS के बाद आता है। यह कई लाभो के साथ सरकार में सबसे अच्छे वेतन पर भारतीय पुलिस सेवा IPS भारत की मुख्य तीन नागरिक सेवाओ में से एक है। भारतीय पुलिस में क्लास वन officer यानी IPS बनने के लिए Civil service exam क्लियर करना होता है। UPSC (union public service commission)हर साल इस एग्जाम को कंडक्ट करती है। हर साल लाखों लोग इस एग्जाम में बैठते है। जिनमे से कुछ ही का final selection होता है। और जो उम्मीदवार UPSC Civil services exam को सफलतापूर्वक पास करता है , वे सभी उम्मीदवार “सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी , हैदराबाद (आंध्र प्रदेश)(sardar vallabhbhai patel national police academy, hydrabad,andra pradesh) में कठोर प्रशिक्षण से गुजरते है। गृह मंत्रालय को IPS अधिकारियों के कैडर को नियंन्त्रित करने के लिए अधिकृत किया गया।
- IPS की स्थापना कब हुई?
- 1948 में आईपीएस स्थापित की गई थी।
- आईपीएस का फुल फॉर्म क्या है ?
- आईपीएस(IPS) का फुल फॉर्म Indian Police Services(इंडियन पुलिस सर्विसेज) है।
WORK OF IPS OFFICER : IPS Officer के कार्य?
WORK OF IPS OFFICER IPS Officer के कार्य :- कानून और व्यवस्था को बनाये रखना, दुर्घटना से बचने और निपटना, कुखयात अपराधियो और अपराधों को रोकने , और यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारियां होती है। इन कर्तव्यों के अलावा भी कई प्रकार की जिम्मेदारियां होती है जैसे:- नशीली दवाओं की तश्करी, मानव तस्करी, सीमा सुरक्षा बनाये रखना, आतंकवाद रोकना, रेलवे पुलिस और साइबर अपराधो का निरीक्षण व नज़र रखना आदि। IPS Officers को भी CBI , RAW, और IB अर्धसैनिक बलों जैसे असम राइफल्स , बीएसएफ (BSF), सीआरपीएफ (CRPF), आईटीबीपी(ITBP) जैसे रणनीतिक खुफिया एजेंसियों का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। एक IPS Officer अपने carrier को ASP के रूप में एक राज्य sarkar की सेवा में एक प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में शुरू करता या करती है।
IPS Officers को दिये गए माध्यमो से चुना जाता है:-
(1) UPSC द्वारा आयोजित Civil Service Exam के माध्यम से।
(2) UPSC द्वारा आयोजित सीमित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से।
(3) राज्य पुलिस द्वारा पदोन्नति प्राप्त मौजुदा पुलिसकर्मियो में से।
चयन के बाद , IPS अधिकारियो को हैदराबाद और मसूरी में पुलिस अकादमी में परिवीक्षाधीन प्रशिक्षण और फिर भारतीय पुलिस सेवाओ में शामिल होने के लिए ,पात्रता की जांच के लिए शेक्षणिक प्रशिक्षण दिया जाता है।
Designation according to the posts of IPS officers: -अधिकारियों के पदों के अनुसार पदनाम:-
पुलिस अधीक्षक एसपी(S. P) superintendent of police
उप महानिरीक्षक डीआईजी (DIG) Deputy Inspector of General of Police
इंस्पेक्टर जनरल आईजी (IG) Inspector General
अतिरिक्त महानिर्देशक एडीजी (ADG) Additional Director General police
पुलिस महानिदेशक डीजी (DG) Director General Of Police
Educational Qualification and Age Limit OF IPS OFFICER: -शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा :-
भारत , नेपाल और भूटान के graduate उम्मीदवार IPS exam में बैठ सकते है।।। उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। SC/ST वाले उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाती है।
Physical Ability Length OF IPS OFFICER: शारीरिक योग्यता लंबाई:-
पुरुष (male) उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 165 cm होनी चाहिए। 160 cm के SC/OBC उम्मीदवार भी apply कर सकते है। male chest कम से कम 84cm।
महिला (female) उम्मीदवारों की लंबाई 150 cm होनी चाहिए। 145cm की SC/OBC महिला उम्मीदवार भी Apply कर सकती है। female chest कम से कम 79cm होना चाहिए।
स्वस्थ आंखों का विज़न 6/6 या 6/9 होना चाहिए।
कमजोर आंखों का विज़न 6/12 या 6/9 होना चाहिए।
UPSC द्वारा आयोजित IAS, IFS, IPS, IRS तथा अन्य प्रशासनिक पदों की नियुक्ति के लिए civil service exam क्लियर करना होता है। या exam के 2 चरण होते है:- प्रिलिमनेरी एग्जाम (प्रीलिम्स) और मेन एग्जाम
IAS OFFICER prelims exam:-
इसमे 200 -200 अंको के 2 पेपर होते है। दोनों ही पेपर में objective type सवाल पूछे जाते है।
paper 1:- 200 अंको के इस पेपर में राष्टीय और अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन , भारत और विश्व का भूगोल , भारतीय राजतन्त्र और गवर्नेंस (संविधान , पोलिटिकल सिस्टम , पंचायती राज, पब्लिक पॉलिसी ), आर्थिक और सामाजिक विकास ( सस्टेनबले डेवलपमेंट, गरीबी , जनसंख्या), इनवायरमेंटल इकोलॉजी , बायो डायवर्सिटी , क्लाइमेट चेंज और जनरल साइंस जैसे विषयों से सवाल पूछे जाते है । इस paper को attempt करने के लिए समय सीमा 2 घण्टे है।
paper2:– 200 अंक के इस exam में कॉम्प्रहेन्सन ,इंटरपर्सनल स्किल्स, लॉजिकल रीजनिंग और एनालिटिकल एबिलिटी, डिसिशन मेकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग, जनरल मेन्टल एबिलिटी , बेसिक न्यूमरेसी। और डेटा इंटरप्रिटेशन से सवाल पूछे जाते है । इस paper को attemp करने के लिए 2 घण्टे का समय दिया जाता है।
IPS OFFICER MAIN EXAM मेन एग्जाम:-
civil service के exam में लिखित परीक्षा और interview शामिल है। लिखित परीक्षा में कुछ 9 exam होते है। जिनमे 2 qualifying(A और B) और 7 अन्य मेरिट के लिए है।

paper subject number:
paper A (qualifying) (उम्मीदवारों को संविधान की आंठवी अनुसूची में शामिल की गई किसी भी एक भारतीय भाषा का चुनाव करना होगा)
PAPER | SUBJECT | MARKS |
PAPER 1:- Essay 250 | Essay | 250 |
PAPER 2:- जनरल स्टडीज-1 | जनरल स्टडीज-1 (भूगोल) | 250 |
PAPER 3:-जनरल स्टडीज 2 | ( समाजिक न्याय और अंतरराष्ट्रीय सम्बंद) | 250 |
PAPER 4:- जनरल स्टडीज 3 | (इकॉनमी डेवलपमेंट , बायो डायवर्सिटी , सुरक्षा और आपदा प्रबंधन )250 | 250 |
PAPER 5:- जनरल स्टडीज 4 | (आचार नीति , अखंडता , एप्टीट्यूड) | 250 |
PAPER 6:- OPTIONAL | ऑप्शनल सब्जेक्ट पेपर 1 | 250 |
PAPER 7:- OPTIONAL | ऑप्शनल सब्जेक्ट पेपर 2 | 250 |
लिखित परीक्षा का कुल योग = | 1750 | |
interview | 275 | |
TOTAL MARKS -कुल अंक | 2025 |
यह भी पढ़े=Top 5 free email marketing tools
ऑप्शनल सब्जेक्ट :-
उम्मीदवार एग्रिकल्चर , मानव विज्ञान, बॉटनी, केमिस्ट्री , सिविल इंजीनियरिंग, कॉमर्स और एकाउंटेंसी ,एनिमल हस्बेन्ड्री और वेटनरी साइंस , भूगोल, भू विज्ञान, इतिहास, लॉ, मैनेजमेंट ,मेकेनिकल इंजीनियरिंग, मेडिकल साइंस, फिलॉसफी समाजशास्त्र, स्टेटिस्टिक्स, जूलोजी, और भाषा आदि में से किसी भी एक सब्जेक्ट का चुनाव कर सकते है।
interview-
मेन एग्जाम होने के बाद उम्मीदवारों को personal interview के लिए बुलाया जाता है। यह interview लगभग 45 मिनट का होता है। interview के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। मेरिट लिस्ट बनाते समय qualifying paper के नम्बर नही जोड़े जाते।

4 thoughts on “HOW TO BECOME AN IPS OFFICER IPS Exam 2020, Syllabus, Eligibility, Salary Of IPS Officer-educationbucket”